अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
लोडेड कट्टा खोंसे आरोपी रांझी पुलिस के हत्थे चढ़ा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। रांझी थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से मिली जानकारी अनुसार रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि मड़ई तिराहा के पास नितिन रैकवार उर्फ सिब्बू लोडेड कट्टा खोंसे हुये अपने साथी सुल्तान खान के साथ कोई घटना करने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर दबिश दी गई नितिन रैकवार उर्फ सिब्बू एवं सुल्तान खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया,तलाशी लेने पर सुल्तान खान के पास एक बटनदार चाकू तथा नितिन कमर में एक 315 बोर का लोडेड कट्टा खोंसे मिला आरोपियों से देशी कट्टा एवं कारतूस और चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया



