अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बाल मजदूरी पर नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता का दिया संदेश

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। विश्व स्वयंसेवक दिवस के उपलक्ष्य में युवा इंटर्नशिप के अंतर्गत बाल मजदूरी उन्मूलन विषय द्वारा जागरूकता का कार्य किया जा रहा हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवांशु गौतम के मार्गदर्शन एवं स्वयंसेविका छवि त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में बाल मजदूरी उन्मूलन के विषय में नुक्कड़ नाटक कर पोस्टर-निर्माण,बाल मजदूरी जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया हैं।नुक्कड़-नाटक के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे से कार्य करवाना दंडनीय अपराध माना गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा विशिष्ट अतिथि उप पुलिस अधीक्षक तुषार सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी मुक्त इकाई डॉ देवांशु गौतम राष्ट्रीय सेवा योजना, कार्यक्रम अधिकारी छात्रा इकाई डॉ रचना साँचा रही, स्वयंसेवको में अरविंद लोधी, मोहम्मद हसनैन बेग, छवि त्रिपाठी, अंचल मिश्रा, दीपेश सोनी, संजोली गरेवाल, रेनू चौधरी, प्रतिमा सिंह, रीतिका साहू, कृतिका सिंह राजपूत, बिनायक घोषाल, मोहित तिवारी, कपिल राज, पूनम कुशवाहा, वसुंधरा यादव, नंदिनी सेन, ऋषिकांत सेन ने सक्रिय सहभागिता की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page