डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कूंड़ा तिराहा से चोरी-छिपे होती है अवैध जलाऊ लकड़ी की सप्लाई

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडोरी अमरकंटक मार्ग में कूंड़ा तिराहा से अवैध जलाऊ लकड़ी की कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि ट्रक चालक अवैध रूप से रात में अवैध लकड़ी के गड्ढे छिपाकर परिवहन कर दूसरी जगह ऊंची कीमत में बेच रहे हैं। बताया गया कि वन संपदा का दोहन करवाते हुए, सक्रिय दलाल मोटी रकम की वसूली कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों की माने तो सक्रिय दलाल क्षेत्र से कम कीमतों में लकड़ी खरीद खरीद कर इकट्ठा कर लेते हैं, जिसे फिर ट्रैकों में छुपाकर अन्य दूसरी जगह ऊंची कीमतों में जलाऊ लकड़ी बेच रहे हैं। लंबे समय से चल रहे अवैध लकड़ी की कालाबाजारी करने वालों का क्षेत्र में गिरोह लंबे समय से सक्रिय हैं, बावजूद कोई ठोस कार्यवाही ना होने से काला कारोबार लंबे समय से फल फूल रहा है, साथ ही दलालों के हौंसले बुलंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page