डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नल-जल योजना में मेंटेनेंस का अभाव, कीचड़ से लथपथ होती है सड़कें

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। एक तरफ शासन प्रशासन द्वारा हर घर में नल जल योजना के तहत पानी की सप्लाई करवाने लगातार अग्रसर है। गौरतलब है कि वर्तमान में नल-जल योजनाओं के लिए निर्माण कार्य हेतु लाखों, करोड़ों के बजट दिए जा रहे हैं, बावजूद जिले भर के अधिकतर गांवों में नल जल योजना की कीमती पानी सड़कों पर बहाई जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो बारह महीने गांव की अधिकतर सड़कें कीचड़ से लथपथ होती है, कारण कि नल-जल योजना का पानी सड़कों पर बह रहा है। बताया गया कि घरों में स्थाई नल कनेक्शन नहीं है, जिससे ग्रामीण पानी भरने के बाद पानी को खुला छोड़ देते हैं। आरोप है कि गांव गांवों में पानी की सप्लाई करने के लिए अधिकृत कर्मचारी भी पानी की सप्लाई करने में मनमानी करते हैं। बताया गया कि कई जगह के पानी सप्लाई करने वाले पाईप लाइन क्षतिग्रस्त होते हैं, जिन्हें सुधारा नहीं जता, जिससे चिह्नित ठिकानों से बरसाती नालों की तरह पानी बह रही है। ताजा मामला अमरपुर जनपद के बहेरा ग्राम पंचायत में सामने आया है, जहां गांव के सार्वजनिक स्थान में कीचड़ नजर आ रहे हैं। बताया गया कि हर दिन नल जल योजना से बह रहे पानी की वजह से उक्त सड़कें चौबीसों घंटे कीचड़ से सराबोर रहती हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page