अतिक्रमण हटाने राजनीति दबाव:नाली के ऊपर किए अतिक्रमण हटे

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जिले की सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर शासन प्रशासन के निर्देश जारी होने के बाद कुछ लोगों ने तो अपने टीन शेड को खोल कर अलग कर लिया गया । वहीँ कुछ राजनीतिक दबाव के कारण बात विवाद की स्थिति निर्मित हो गई । जब भी प्रशासन कार्यवाही तो करता है पर उसके ऊपर राजनीति दवाब के कारण कार्यवाही को रोकना पड़ता हैं। सबसे ज्यादा नगर पालिका सीमा में सड़कों सहित नाली निर्माण के ऊपर अधिक मात्रा में स्थायी रूप से अतिक्रमण ज्यादा किया गया था । सड़क के दोनों छोड़ पर आवागमन में भी ट्राफिक जाम की स्थिति ज्यादा निर्मित हो जाती हैं । इस समस्या को लेकर पुनः अनुविभागीय अधिकारी आशीष पाण्डे, एसडीओपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जय श्री चौहान के साथ सहायक यंत्री आर पी शुक्ला व नगर पालिका कर्मचारी सफाई व्यवस्था कर्मचारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण महा अभियान चला कर कब्जा धारियों से जगहों को मुक्त किया गया ।इस अतिक्रमण महा अभियान के पहले अतिक्रमण करने को लेकर विगत दिनों अनुविभागीय अधिकारी आशीष पाण्डे राजस्व विभाग सिहोरा ने नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण किये हुए लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन करते हुए निर्देश किया था कि 24 घण्टों में आप अपने अपने अतिक्रमण किये हुए जगहों से टपरा, हाथ ठेला, सब्जी,नाली के ऊपर बनाये स्थाई कब्जा चाट ठेलो को अलग कर ले ।लेकिन उनके द्वारा निर्धारित आदेशों की अवेलना करने पर दो दिसंबर की शाम 4 बजे नगर पालिका की टीम ने पुराने बस स्टैंड के दोनों तरफ पान मसाला के टपरे, सब्जी हाथ ठेला, चाट विक्रय करने वाले ठेलो को हटाए गए । साथ ही टीन शेड लगाए गए सड़क के दोनों ओर बाह नाला से लेकर नये बस स्टैंड तक ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। रविवार को शासन द्वारा पुनः कार्यवाही शुरू की गई जिस पर राजनीति दबाव के कारण कुछ बातविवाद की स्थिति बन गई थी ।झंडाबजार से लेकर खितौला बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही 5 दिसंबर को पुनः की गई। कार्यवाही करने के दौरान सभी को निर्देश दिए गए हैं कि आप अपने अतिक्रमण करने की जगह को स्वयं हटा दें अन्यथा शासन प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए । साम्रगी को लेकर जप्त करने की कार्यवाही करेगा। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी आशीष पाण्डे ,एस डी ओ पी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी जय श्री चौहान ,आर पी शुक्ला सहायक यंत्री, मनोज खम्परिया राजस्व निरीक्षक, राकेश कुमार गुप्ता स्वास्थ्य विभाग निरीक्षक, विनोद पटैल सहायक राजस्व निरीक्षक, रबि बर्मन सहायक राजस्व निरीक्षक, लक्ष्मी खरे सहायक राजस्व निरीक्षक, चमन श्रीवास सहायक राजस्व निरीक्षक, मुकेश बिलहा सहायक राजस्व निरीक्षक के साथ कौड़ी लाल, राजेश दाहिया, राहुल सेंगर, इम्तियाज खान, गगन पटैल के साथ साथ सफाई अमला द्वारा नगर पालिका अमले के साथ सिहोरा बस स्टैंड से लेकर पॉवर वर्ल्ड तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शाम 6 बजे तक चली । बाकी की कार्यवाही अगले दिन पुनः की जाएगी और आगे भी जारी रहेंगी



