अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत:मझगवां थाना

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में हुआ दर्द नाक हादसा चाचा भतीजे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,मझगवां थाना प्रभारी अन्नीलाल सैयाम से प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया कि मझगवां – सिलोड़ी रोड़ पर कुम्हि गांव के पास शनिवार 4 दिसंबर को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों टक्कर मार कर वहाँ से ट्रक समेत फरार हो गया। ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 21-एम के 6234 में सवार  चाचा भतीजे अपनी मोटरसाइकिल से नन्हवारा ग्राम से निवासी रवि शंकर बागरी उम्र 55 वर्ष व भतीजा विवेक सिंह उम्र 29 वर्ष के साथ सहजपुरी गांव अपनी बेटी के रिस्ते करने जा रहे थे । अचानक दोनों मझगवां – सिलोड़ी रोड़ कुम्हि पर जैसे ही पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक चालक ने दोनों को टक्कर मार कर वहाँ से फरार हो गया। ट्रक की टक्कर से चाचा की घटना स्थल पर मौत वहीँ भतीजे को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम – घटना स्थल पर दर्द नाक हादसे में दोनों सिर के बल उछल कर सड़क के किनारे जा गिरे । हादसे सूचना राहगीरों ने मझगवां पुलिस को तत्काल दी – गिरदुहा मोड़ के किनारे पर पड़े खून से लतपत चाचा व भतीजे के साथ मोटरसाइकिल की जानकारी राहगीरों ने मझगवां थाना में तत्कालीन दी जिस पर थाना प्रभारी स्टाप समेत घटना स्थल पर पहुँचा । दर्द नाक घटना की जानकारी – दर्दनाक हादसे की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई जिस पर अनुविभागीय अधिकारी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल थाना प्रभारी सिहोरा गिरीश धुर्वे, मझौली थाना प्रभारी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे । घटना को गम्भीरता से लेकर फरार ट्रक चालक की जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं वहीँ मृतक के शवों को पंचनामा कराकर मृत व्यक्ति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुये पीड़ित परिवार को सूचित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page