डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भू-माफियों के चंगुल से जिले भर के सरकारी जमीनों को छुड़ाने की मांग

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर में अधिकांश शासकीय भूमियों पर भूमाफियाओं की नजर है। जिले भर के अधिकांश बेशकीमती बहू उपयोगी शासकीय जमीनों से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर बहुजन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि डिंडोरी जिले की आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बजाग सहित अन्य स्थानों में इन दिनों जमीनों की खरीद-फरोख्त जमकर चल रही है। बताया गया कि सक्रिय दलाल बैगा आदिवासियों की जमीनों को औने-पौने दाम में खरीद कर महंगी कीमत में बेचकर बाहरी लोगों को कब्जा दिलवा रहे हैं। आरोप है कि जमीनों की खरीद-फरोख्त करने का अवैध कारनामा जिलेभर में लंबे समय से फल फूल रहा है, जहां कम कीमतों में जमीनों का सौदा करके बाहरी लोगों से मोटी रकम की वसूली कर कब्जा दिलवा रहे हैं। मामले को लेकर बहुजन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया कि जिलेभर मैं वैसे तो जमीनों की खरीद-फरोख्त करने का मकड़ा जाल फैला हुआ है, लेकिन इन दिनों जिले के बजाग जनपद क्षेत्र अंतर्गत बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में हल्की कीमत में जमीनों की खरीदी चरम सीमा पर है। जबकि जमीनों की हो रही मनमानी पूर्वक बिक्री की स्पष्ट जानकारी बैगा आदिवासियों को नहीं है। जांच कराकर जिले भर के बहू उपयोगी शासकीय भूमियों से कब्जा हटवाने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page