दो शातिर वाहन चोर मय खरीददार के साथ बरेला पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बरेला थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार 2 शातिर वाहन चोर एवं चोरी के वाहन खरीदने वाले के साथ ही चुराये गई 12 दुपहिया वाहन बरेला पुलिस के द्वारा जप्त किए गए हैं। यह है मामला,रात्रि में पुलिस पैट्रोलिंग के दौरान रिछाई में 2 युवक मोटर सायकिल लिये संदिग्ध अवस्था में खडे मिले,पूछताछ करने पर अपना नाम हनी उर्फ लखन यादव एवं अंशुल यादव निवासी रिछाई बरेला बताया,हनी के कब्जे से बजाज प्लेटीना एवं अंशुल यादव से कब्जे से स्प्लेंडर मोटर साइकिल के कागजात के बारे में पूछताछ की गयी तो वाहन सम्बंधी कोई भी कागजात पास मे न होना बताया, चोरी का संदेह होने पर दोनों को थाने लाकर सघन पूछताछ की गयी तो विगत 6 माह में थाना बरेला क्षेत्र से 3, थाना तिलवारा क्षेत्र से 1,थाना ग्वारीघाट क्षेत्र से 1,थाना कुण्डम क्षेत्र से 1,थाना खितौला क्षेत्र से 1,तथा जिला मण्डला के विभिन्न क्षेत्रों से 5 मोटर सायकिलें चुराना स्वीकार करते हुये 2 मोटर सायकिलें किशन वंशकार निवासी बमबमपुरा बरेला को बेचना बताया शेष मोटर सायकिल घर के पीछे झाडियों में छिपाकर रखना बताया। खरीददार को अभिरक्षा मे लेते खरीदी हुई 2 मोटर सायकिलें तथा लखन यादव एवं अंशुल यादव से चुराई हुई 10 मोटर सायकिलें जप्त करते हुये आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



