खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

धान खरीदी व यूरिया की समस्या को लेकर किसान संघ ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहीं किसान धान खरीदी केंद्र व किसानों को यूरिया डीएपी खाद की कमी को लेकर किसान संघ ने अनुविभागीय अधिकारी आशीष पाण्डे को ज्ञापन सौंप कर तत्काल धान खरीदी केंद्र चालू कराने एवं किसानों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस की समस्या को लेकर समस्त किसान संघ ने धान खरीदी एवं डीएपी खाद की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। मीडिया को जानकारी देते हुए किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीवान जितेंद्र पटैल ने बताया कि समस्त खरीदी केंद्रों में तत्काल धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए जाएं एवं क्षेत्र के किसानों को मोबाइल पर जल्द से जल्द अधिक संख्या में मैसेज भेजें जिससे कि किसानों की खरीदारी सुचारू रूप से संपन्न हो सके जिससे कि किसी भी प्रकार की समस्या किसानों के प्रति उत्पन्न ना हो देखा जाए तो खरीदी केंद्र प्रारंभ ना होने को लेकर किसान परेशान हैं वही मौसम की खराबी के चलते कभी भी बारिश हो सकती है । वहीँ समस्त किसानों की धान खुले में आसमान के नीचे पड़े होने को लेकर अगर वर्षा होती है तो किसानों की धान खराब होने के पूर्ण अवसर है वहीं धान खरीदी की समस्या ना हो इसको लेकर जल्द से जल्द खरीदी केंद्र पूरे चालू किए जाएं समस्त किसानों को मांग के आधार पर शासन प्रशासन से यूरिया एवं डीपीडी की आपूर्ति तत्काल पूर्ति करें ।जिससे कि किसानों की बोनी में हो रही देरी जल्द से जल्द हो सके। इस ज्ञापन देते समय ब्लॉक स्तर के किसान के साथ साथ किसान राष्ट्रीय अध्यक्ष दीवान जितेंद्र पटैल एवं सचिव अखिलेश शदानंद पटैल ने अनुविभागीय अधिकारी से मांग की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page