एनएसए.के तहत शातिर बदमाश के विरूद्ध जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार सुरेन्द्र उर्फ सोनू गुप्ता निवासी नेता कालोनी अधारताल एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जो वर्ष 2011 से लगातार सगीन घटनाओं को अंजाम दे रहा है।जिसके विरूद्ध 30 अपराध हत्या का प्रयास,अवैध वसूली , मारपीट, तोडफोड, आर्म्स एक्ट आबकारी एक्ट, के अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी किन्तु आदतों में कोई सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है। इस बात का ध्यान रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर बदमाश सुरेन्द्र उर्फ सोनू गुप्ता के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर कर्मवीर शर्मा के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो को देखते हुए एनएसए के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश सुरेन्द्र उर्फ सोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर आज केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है।



