खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सिहोरा जिले की मांग को लेकर आंदोलनकारियों की आवश्यक बैठक

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा।जबलपुर जिले के सिहोरा में चल रहे जिला बनाने की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है। लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने आज 12 दिसंबर रविवार को सिहोरा में सत्तारूढ़ पार्टी के समस्त सत्ता-संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। जिसमे “सिहोरा जिला कैसे” विषय पर विचार मंथन किया जाएगा। यह बैठक् शाम 5 बजे से पुराना बस स्टैंड सिहोरा में आयोजित की गई है। जानकारी के अनुसार समिति ने बैठक में सिहोरा विधायक नंदनी मरावी,जबलपुर सांसद राकेश सिंह,बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे,मझौली विधायक अजय विश्नोई,भूतपूर्व विधायक दिलीप दुबे,रानी दुबे,राजभान शुक्ल को आमंत्रित किया है।संगठन से जिलाध्यक्ष रानू तिवारी,आशीष दुबे सहित सिहोरा निवासी भाजपा के समस्त पदाधिकारियों को चर्चा हेतु आमंत्रण भेजा है।
समिति के अनिल जैन,विकास दुबे,मानस तिवारी,सियोल जैन,अमित बक्शी,प्रयास मिश्रा,नरेन्द्र गर्ग,कृष्णकुमार कुररिया,सुखदेव कौरव आदि ने इस बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए आशा व्यक्त की है कि सभी एक साथ आए तो सिहोरा शीघ्र जिला होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page