अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुंगरिया से हमला कर छोटे भाई के हत्यारे को मझौली पुलिस द्वारा चंद घंटो में पहुंचाया हवालात

जबलपुर दर्पण नगर संवादाता।मझौली थाना अन्तर्गत इंद्राना चौकी क्षेत्र में रात के समय गढ़िया मोहल्ला इंद्राना में एक व्यक्ति की हत्या हो जाने की सूचना मिलने पर पहुॅची पुलिस को श्रीमती विनीता बर्मन ने बताया कि मेरे पति दीपक ड्रायवरी करता है एक माह से घर पर ही है पति सुवह से कहीं गया था आज रात लगभग 00-30 बजे घर आया पति शराब के नशे में था खाना पति को दिया तो बोलने लगा कि मुर्गा किसने बनाया है। अपनी मॉ शांति बाई से नशे की हालत में विवाद कर मुक्कों से मारपीट करने लगा आवाज सुनकर उसका जेठ राकेश बर्मन आया और दीपक से बोला क्यों रोज रोज सभी को घर में परेशान करता है, दोनों भाईयों विवाद होने लगा जेठ राकेश बर्मन ने गुस्से में आकर आंगन में पड़ी लकड़ी की मुगरिया उठा कर मुगरिया से हमला कर पति दीपक के सिर में चोट पहुॅचा दी जिससे उसके पति की मृत्यु हो गई है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश कर इंद्राना की पहाड़ी से आरोपी राकेश बर्मन को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त मंगरिया आरोपी की निशादेही पर जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान् न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page