जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रविदास जयंती 16 फरवरी को हो रहे पंचायतों के चुनाव की तिथि में परिवर्तन करे चुनाव आयोग

जबलपुर दर्पण। बहुजन समाज पार्टी द्वारा तीन चरणों में होने वाले पंचायतों के चुनाव के लिए घोषित 16 फरवरी की तिथि पर आपत्ति उठाई है, बसपा प्रदेश अध्यक्ष इंजि रमाकांत पिप्पल ने चुनाव आयुक्त को भेजे पत्र में बताया की 16 फरवरी 2022 को गुरू रविदास जी की जयंती है जो उनके करोडों अनुयायी और रविदास समाज पूरे आदर और निष्ठा के साथ मनाता है प्रदेश सरकार भी इस दिन सामान्य अवकाश घोषित करती है,गुरू रविदास जयंती के दिन बडी संख्या में मध्य प्रदेश कोने कोने से लोग उनकी जन्म स्थली वाराणसी सहित विभिन्न तीर्थ स्थल जाते हैं, गंगा, नर्मदा में स्थान करने,सभा ,जुलूस, प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा रही है, और इस दिन मतदान कराना रविदास समाज एवं इनके अनुयाइयों के साथ अन्याय है इनको वोट देने से रोकने की मंशा ही कही जायेगी, तीसरे चरण के मतदान के लिए घोषित 16 फरवरी को मध्य प्रदेश के सबसे अधिक जिले सामिल हैं जिससे अनुसूचित जाति वर्ग के चुनाव लडने वाले उम्मीदवार, वोटर बहुत अधिक इससे प्रभावित होंगे, इसलिए चुनाव आयोग को अपने चुनाव कार्यक्रम में परिवर्तन कर 16 फरवरी की तिथि को एक सप्ताह आगे बढ़ाने की मांग की गई है. बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमांकात पिप्पल सहित बसपा नेता अच्छे लाल कुशवाहा, पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाहा, सी एल गौतम, बालकिशन चौधरी, सुभाष सिंह मरकाम, एड लखन अहिरवार, राकेश समुंदरे, राकेश चक्रवर्ती ने चुनाव आयुक्त से तत्काल तिथि बदलने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page