अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सट्टा खिलाते आरोपी पाटन पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवादाता।पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल से मिली जानकरी अनुसार,क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नुनसर में सोनी चाय दुकान के पास एक व्यक्ति मोबाईल पर बात करते हुये सट्टा पट्टी काट रहा है। सूचना पर पाटन थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गयी जहॉ एक व्यक्ति मोबाईल पर बात करते हुये अंको पर सट्टा लिखते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेरांबंदी कर पकडा गया एवं नाम पूछने पर अपना नाम लखन ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी नुनसर बताया,। जिसके पास से नगद 7010 रूपये एवं 1 की पेैड मोबाईल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।



