खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पूर्व विधायक और मंडल अध्यक्ष पहुँचे जिला सिहोरा बैठक में : वर्तमान विधायक के न पहुँचने से सिहोरावासी निराश जिला बनने तक जारी रहेगा आंदोलन

जबलपुर दर्पण नगर संवादाता। सिहोरा को जिला बनाए जाने के लिए जारी संघर्ष में आज भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप दुबे सहित अनेक संगठन से जुड़े पदाधिकारी टूट पड़े। लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति सिहोरा ने रविवार को सत्ता पक्ष के समस्त पदाधिकारी और विधायक सांसद को एक साथ हो जिला की रणनीति बनाने हेतु एक बैठक में आने का आमंत्रण दिया था।बैठक में न तो सिहोरा विधायक पहुंची न ही उनके द्वारा कोई संदेश ही पहुंचा जिससे आयोजको में निराशा और आक्रोश का मिला जुला रूप देखने को मिला।
ये पहुँचे बैठक में – लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की बैठक में पूर्व विधायक दिलीप दुबे,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल जैन,सत्य प्रकाश खरे,सुनील जैन,विभोर जायसवाल,अनिल जैन,शारदा तिवारी और ऑटो चालक संघ सिहोरा ने पहुँचकर सिहोरा जिला की मांग को आम जनभावना बताते हुए मुख्यमंत्री से सिहोरा को जिला बनाने की मांग की।
आंदोलन जारी रहेगा लगातार- समिति के विकास दुबे,सियोल जैन,मानस तिवारी आदि ने कहा कि उन्हें अपेक्षा थी कि यदि सभी जनप्रतिनिधि एक साथ बैठेंगे तो कोई हल निकलेगा।जिसमे वे सफल हुए।विधायक सहित जो जनप्रतिनिधि नही आ सके उन्हें पुनः आमंत्रित किया जाएगा।आज की बैठक में अनिल जैन,नागेंद्र कुररिया,राजभान मिश्रा,कृष्ण कुमार कुररिया,अमित बक्शी,शंकर लाल राय, मामा कुररिया,नरेंद्र गर्ग,सुखदेव कौरव,सचिन पांडे,सेंकी जैन,पवन तिवारी सहित सैकड़ों सिहोरावासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page