जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पनागर में सूदखोर के विरुद्ध प्रशासन की कार्यवाही

जबलपुर दर्पण। सूदखोरों से सख्ती से निपटने कलेक्टर कर्मवीर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आज मंगलवार की दोपहर पनागर में एसडीएम जबलपुर पी के सेनगुप्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पुलिस एवं नगर पालिका परिषद ने सयुंक्त कार्यवाही कर सूदखोर पप्पू राय उर्फ संतान राय की जगमोहन वार्ड में मेन रोड से लगी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। एसडीएम जबलपुर पी के सेनगुप्ता के अनुसार सूदखोर पप्पू राय द्वारा जगमोहन वार्ड पनागर में मेन रोड से लगी करीब 200 वर्गफुट शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर चाय पान की दुकान बना रखी थीं । कार्यवाहीं में पप्पू राय की अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानों को जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया अतिक्रमण से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि का बाजार मूल्य लगभग 25 लाख रुपये है । कार्यवाही में पनागर तहसीलदार नीता कोरी, नायब तहसीलदार सारिका रावत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेन्द्र ओझा एवं थाना प्रभारी पनागर आर के सोनी भी मौजूद थे। एसडीएम जबलपुर के अनुसार सूद खोर पप्पू राय उर्फ संतान राय पिता दयालु राय के खिलाफ सूदखोरी के मामले में 02 दिसम्बर को पनागर थाने में प्रकरण भी पंजीबद्ध किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पप्पू राय फिलहाल फरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page