सिंग्रामपुर फारेस्ट बेरियर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता जबेरा। दमोह जिले के जबेरा थाने की सिंग्रामपुर चौकी के अंतर्गत जबलपुर स्टेट हाईवे पर बने वनविभाग बेरियर के पास बाइक चालक ट्रक से टकराने का मामला सामने आ रहा है। हादसे में घायलों को सिर में गंभीर चोट आने की वजह से नाजुक हालत में डायल हंड्रेड की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में भर्ती किया गया है। घायल जुगल किशोर उम्र 20 वर्ष पिता धनीराम चौधरी राघवेंद्र उम्र 22 वर्ष पिता करण चौधरी आमघाट निवासी अपनी गाडी क्रमांक MP20NE8513 गुबरा से अपने गांव आमघाट जा रहे थे तभी अचानक सिंग्रामपुर वनविभाग बेरियर के पास अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार को हाथ व सिर में गंभीर चोट आई है। दूसरे घायल को पैर में गंभीर फेक्चर बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी लगते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुँचकर हादसे में घायलों को उपचार के लिए जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश करने में जुट गई है।



