जबलपुर ARTO संतोष पाल की आटो वालों को धमकी:रोड़ पर दिखे तो 100 ग्राम गांजा रख के पुलिस कैश में फँसा दूँगा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। कई वर्षों के पुण्य प्रताप से संस्कारधानी वासियो को ऐसा नेक दिल एआरटीओ संतोष पाल के रूप में मिला है। गरीब आटो चालक अपनी फरियाद लेकर जबलपुर आरटीओ संतोष पाल के पास गये तो उनका विचित्र जबाब सुनकर सभी बगले झाकने लगे। साहबगिरी का नशा सिर चड कर बोल रहा था। साहब को पता ही नही चला की हम क्या बोल रहे है। साहब की बातों से ऐसा लगता हैं। कि इनको गांजा आसानी से मिल जायेगा जब तो आटो वालों को बोल रहे है कि रोड़ पर दिखे तो 100 ग्राम गांजा
आटो में रखकर झूठे कैश में फँसा दूँगा। इनके द्वारा पूर्व में भी लोगों को झूठे कैश में फँसाने की धमकी दी जा चुकी हैं। आखिर हमने जिनको अपना अमूल्य वोट देकर इसलिए चुना है। एक जबाबदार अधिकारी खुले आम आटो वालो को धमकी दे रहे है। और हमारे जन प्रतिनिधि चुप है। अब देखना होगा की उनके इस आपत्ति जनक धमकी पर क्या कार्यवाही होतीं हैं।



