डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शाहपुर मंडल में मनाई गई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती


शाहपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलिय चित्र पर पुष्पहार एवं दीप प्रज्वलित कर जयंती मनाई गई इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि डॉ मुखर्जी इस धारणा के प्रबल समर्थक थे कि सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक है इसलिए धर्म के आधार पर वे विभाजन के कट्टर विरोधी थे वे मानते थे कि विभाजन संबंधी उत्पन्न हुई परिस्थिति ऐतिहासिक और सामाजिक कारणों से थी वे जानते थे कि आधारभूत सत्य यह है कि हम सब एक है हम में कोई अंतर नहीं है हम सब एक ही रक्त के है एक ही भाषा एक ही संस्कृति और एक ही हमारी विरासत है लोगों के दिलों में उनके प्रति अथाह प्यार और समर्थन बढ़ता गया तथा एक देश मे दो विधान ,दो प्रधान ,दो निशान ,नहीं चलेगें के नारे गाँव गाँव में गूँजने लगे भारतीय जन संघ ने इस आंदोलन को समर्थन दिया डॉ मुखर्जी ने अध्यक्ष होने के नाते स्वंय इस आंदोलन में भाग लेकर बिना अनुमति पत्र जम्मू कश्मीर में जाने का निश्चय किया भारतीय जन संघ जो कि बाद में भाजपा बनी और आज विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।कार्यक्रम में राजकुमार साहू ,नरायण चौबे ,आई टी सेल जिला संयोजक राजेन्द्र तंतवाय ,अनुराग गुप्ता ,गणेश चौबे ,किशोर साहू ,राजू बनवासी ,धर्मेंद्र साहू ,राधेश्याम यादव ,सुनील कश्यप ,राजेश कुशराम ,पिंकू झारिया ,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page