स्वर्णकार कल्याण जागृति रथ यात्रा आज

जबलपुर दर्पण। स्वर्णकार समाज की स्वर्णकार कल्याण जागृति रथ यात्रा मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्र में स्वर्णकार समाज को जागृत करने हेतु 5 दिसंबर को मां शारदा नगरी मैहर से प्रारंभ हुई है। वह विभिन्न जिलों से होते हुए 20 दिसंबर को जबलपुर आ रही है स्वर्णकार जागृत रथ यात्रा का जबलपुर स्वर्णकार समाज भव्य स्वागत करेगा स्वर्णकार भवन शांति नगर से स्वर्णकार समाज की यह रथयात्रा स्वागत यात्रा समाजिक यात्रा प्रारंभ होगी और सराफा चौक में एक सभा के रूप में परिवर्तित होकर डिंडोरी की ओर प्रस्थान करेगी रथ यात्रा 16 जनवरी को भोपाल में हिंदी भवन में समापन होगा जिसमें हजारों की संख्या में पूरे मध्य प्रदेश के स्वर्णकार बंधु उपस्थित होंगे हजारों की संख्या में स्वर्णकार बंधुओं की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को स्वर्णकार समाज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। स्वर्णकार समाज की मुख्य मांगे स्वर्ण कला बोर्ड का गठन, हाल मार्क कानून को सरल बनाना, धारा 411 12 का दुरुपयोग को रोका जाए व हर थाना क्षेत्र में समिति बनाई जाए। स्वर्णकार समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। पिछड़ा वर्ग आयोग स्वर्णकार समाज के सामाजिक बंधुओं को जिम्मेदारी दी जाए। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मैं सोने चांदी के व्यवसाय को जोड़कर लोन दिए जाएं व स्वर्णकार कार्ड वितरित किए जाएं। मध्य प्रदेश के सभी 10 मुख्यालय मैं सामुदायिक भवन बनाने हेतु जमीन दी जाए जबलपुर में इस रथयात्रा का समस्त स्वर्णकार समिति स्वागत कर रही है जिसमें मुख्य रुप से स्वजाति स्वर्णकार विकास समिति मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ ,सर्व स्वर्णकार महिला उत्थान समिति, अयोध्यावासी स्वर्णकार विकास समिति, अवधिया अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज समिति मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ ,स्वर्णकार महिला मंडल जबलपुर, जबलपुर स्वर्णकार समाज के नेतृत्व में सभी समितियां इस सामाजिक यात्रा में शामिल होंगी
जबलपुर स्वर्णकार समाज ने सभी स्वर्णकार बंधुओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस समाजिक रैली को सफल बनाएं।



