डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

लाड़ली बहना योजना के पात्र हितग्राहियों को वितरण किया गया स्वीकृति पत्र

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनवासी में लाड़ली बहना योजना के लिए चयनित बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं गई है। बताया गया कि पंचायत भवन में स्वीकृति पत्र वितरित कर अभियान की शुरुआत की गई, जहां मंडल महामंत्री अनिल साहू, कार्यक्रम प्रभारी मंडल मंत्री किशोर मार्को ग्राम पंचायत सरपंच लवकुश परस्ते सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 10 जून से सभी पात्र बहनों के खातों में एक-एक हजार आएंगे। इसी तरह प्रत्येक माह की 10 तारीख को राशि सीधे महिलाओं के खाते में पहुंच जाएगी। मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि
निश्चित ही “लाड़ली बहना” योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों को आर्थिक संबल मिलेगा।मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं बनाते हैं और जनता तक पहुंचाने का काम करते है। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री लगातार योजनाएं बना रहे और कांग्रेस के लोग फार्म भरवा कर महिलाओं को गुमहार कर रहे हैं। आरोप लगाया कि 15 महीने के पिछले की कांग्रेस सरकार में संबल जैसी योजना बंद कर दिया था, जिसे भाजपा सरकार बनाने के बाद योजना को पुनः फिर से मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री शिवराज ने जिले में हजारों कन्याओ का विवाह कराया, यह पुण्य का काम मात्र भाजपा सरकार ही कर सकती है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत के पंच व भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page