महिनें के दो हजार से कैसे चले गुजारा, आर्थिक तंगी से जूझ रहे पंचायत के चौकीदार

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर मैं कार्यरत सैकड़ों पंचायत के चौकीदार इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे, कारण की महिने मैं केवल पंचायत के चौकीदारों को दो हजार रुपए ही मिल रहे हैं। गौरतलब है कि जिले भर पिछले कई वर्षों से लगातार काम कर रहे चौकीदारों को दो हजार रुपए के हिसाब से ही मानदेय मिल रहा हैं, इतनी कम पैसे में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है, जिससे कई चौकीदार आर्थिक तंगी भी झेल रहे। बताया गया कि मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर चौकीदारों ने समनापुर जनपद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा है, सौंपे गए ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने सहित दैनिक वेतन भोगी का दर्जा देने की मांग की गई है। अनुमान के अनुसार हर दिन 65-66 रुपए के हिसाब से मानदेय मिल रहा है, ऐसे में जिले भर में कार्यरत चौकीदार परेशान हैं। कर्मियों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के निदान कराने की मांग की गई है।



