डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
24 दिसंबर को शासकीय कार्यालयों में दिलाई जायेगी सुशासन की शपथ

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिवस पूर्व डिंडौरी जिले में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी 24 दिसम्बर को सभी शासकीय कार्यालयों में सुशासन दिवस के अवसर पर शासकीय सेवकों को सुशासन की शपथ दिलाई जाएगी। जहां सभी शासकीय कर्मचारियों को मौजूद रहने को कहा गया है।



