स्टेट बार के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा का इंदौर में भव्य स्वागत

जबलपुर/ इंदौर। जिला न्यायालय में न्यायधीशों द्वारा अधिवक्ताओं से की गई अभद्र भाषा के प्रयोग पर इंदौर के अधिवक्ता विगत कई दिनों से हड़ताल कर रहे थे।
मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा तथा प्रवक्ता राधेलाल गुप्ता गुरुवार को इंदौर पहुंचे और सदस्य नरेंद्र कुमार जैन, हितोषी जय हार्डिया, सुनील गुप्ता, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर के अध्यक्ष सूरज शर्मा तथा जिला अधिवक्ता संघ इंदौर के अध्यक्ष दिनेश पांडे के साथ इंदौर के प्रधान जिला न्यायाधीश डीके पालीवाल के साथ बैठक कर दोनों पक्षों की सहमति से गतिरोध दूर किया और जारी अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त कराई। इंदौर के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा का पुष्प मालाओं से ऐतिहासिक स्वागत किया।



