जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर फूड महोत्सव का आयोजन

जबलपुर दर्पण। जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री एवं जबलपुर होटल एण्ड वेलफेयर एसोसियेशन द्वारा दिनांक 24 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक 5 दिवसीय ‘जबलपुर फूड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में जबलपुर के उत्पादित मटर को विषेष रुप से ब्राडिंग करने का प्रयास किया जा रहा है। म. प्र. शासन द्वारा मटर को एक जिला एक उत्पाद योजना में चयनित किया गया है। देश विदेश में जबलपुर की मटर को प्रसिद्ध करने के लिये शासन के साथ मिलकर संयुक्त प्रयास कर रहे हैं।
कोरोना काल में जबलपुर के होटल एवं टूरिज्म उद्योग को बहुत अधिक आघात लगा है। यात्रियों के न आने से यह उद्योग आर्थिक रुप से टूट गये हैं। अतः इस उद्योग को सम्बल प्रदान करने के लिये लगभग 75 होटल एक साथ मिलकर जबलपुर फूड महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इस महोत्सव में विभिन्न होटलों द्वारा मटर के नये-नये व्यंजन बनाये जायेंगे। होटल अपने संस्थानों को अच्छे से सजायेंगे। इस अवसर पर होटलों द्वारा अपने ग्राहकों को विषेष छूट दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page