जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लव-जेहाद पर शिवसेना हुई उग्र दिया ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। शिवसेना तिलवारा के शाहनाला क्षेत्र में हुए लव-जेहाद के प्रकरण में उग्र हुई और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मांग की, जिसमें पीड़ित परिवार ने भी शिवसैनिकों के साथ अपनी पीड़ा पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ बहुगुणा को सुनाई। उनकी पुत्री मात्र 14 वर्ष 6 महीने की है तथा क्षेत्र का ही रहने वाला सद्दाम 30/32 वर्ष का शादी शुदा और एक बच्चे का बाप है परन्तु अभी कई दिनों से उसकी बीवी और बच्चे का भी पता नहीं है कि वह कहां है , इसी प्रकार अभी इनकी बच्ची भी 18 दिसंबर से लगभग एक सप्ताह से गायब है और लड़की के परिवारवालों ने आशंका जताई है कि कहीं सद्दाम उनकी नाबालिग लड़की का शोषण कर उसकी हत्या ना कर दे इसलिए लापरवाही ना बरतते हुए पुलिस प्रशासन जल्दी ही उसे ढुंढे , जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने आश्वासन दिया कि वह गंभीरता से इस प्रकरण की जांच करवा कर जल्द बच्ची को मां बाप को सौंपने प्रयास करेंगे। इस दौरान शिवसैनिको ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर बच्ची का पता नहीं चलता है तो शिवसेना तिलवारा थाने के सामने धरने पर बैठेगी।इस अवसर पर कन्हैया तिवारी प्रदेश प्रवक्ता, शैलेंद्र बारी, अमरदेव यादव नगर महासचिव, लल्लू साहू, एवं पीड़ित वंशकार परिवार एवं क्षेत्रीय बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page