कुछ दिन पूर्व बिना बताए निकला था घर से अब युवक का मिला नर कंकाल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खाम्हा गांव के पोषक ग्राम भीतर बहरा में कल सोमवार की सुबह एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।जानकारी में बताया गया कि अर्जुन पिता मंगल सिंह बैगा उम्र लगभग 43 वर्ष कुछ दिनों पहले ही बिना बताए घर से निकला था। बताया गया कि जिसका नर कंकाल कल सोमवार को एक पेड़ पर लटका हुआ दिखाई दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया तथा मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। परिजनों की मानें तो मृतक अर्जुन घर से बिना बताए 1 माह पूर्व निकला था, जिसका अब तक कोई अता पता नहीं चल रहा था, जिसका शव कल सोमवार को गांव से दूर एक पेड़ पर लटका हुआ दिखाई दिया। फिलहाल पूरे मामले को लेकर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।



