जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

किसान दिवस के अवसर पर किसानों का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण। ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय सेवा केंद्र मैं गोसलपुर बरेला पनागर सहित आसपास के आमंत्रित किसान भाई का पुष्पाहार, शॉल अंग वस्त्र, श्रीफल एवं प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय का प्रतीक चिन्हभेंट करके उन सभी आमंत्रित किसान भाइयों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जबलपुर ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव रहे। कांग्रेस सेवा दल के प्रवक्ता जितेंद्र यादव के विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां ब्रह्मकुमारी संस्था शाश्वत योगिक और जैविक कृषि पर किसान भाइयों को जागरुक करने का कार्य कर रही है। जिसका किसान भाई भरपूर लाभ उठाने का काम कर रहे है। यह संस्था मानव जीवन मानव कल्याण के लिए और किसानों के हित के लिए तत्पर है और निरंतर कार्य कर रही है।हमारा पूरा सहयोग इस संस्था के साथ मैं है हम किसान भाइयों के साथ मिलकर किसानों की उन्नति के लिए और क्षेत्र की उन्नति के लिए कार्य करेंगे। प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की प्रभारी भावना ब्रह्मकुमारी बहन ने कहां की अन्नदाता वरदाता के घर पर आए हैं भगवान के घर पर उन सभी किसान भाइयों का स्वागत है और उन सभी किसान भाइयों का अभिनंदन भी हो रहा है। इस अवसर पर प्रसिद्ध सर्जन डॉ एके पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए बीके संदीप व्यवहार भाई ने योगिक जैविक कृषि करने की विधि को समझाया तथा वर्तमान में उनकी आवश्यकताओं पर जोर भी दिया सुधीर रजक इंजीनियर ने भी अपने अनुभव को साझा किया इस कार्यक्रम का संचालन बहन बीके वर्षा ने किया आज किसान भाई भी हर्षित थे की परमात्मा के घर पर हम सभी किसान भाइयों को प्रसाद प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page