जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रेडक्रास समिति की बैठक में निर्णय

जबलपुर। जिला रेडक्रास सोसायटी की आज शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई बैठक में कोरोना जैसे विपरीत हालातों में रेडक्रॉस समिति द्वारा पीडि़त मानवता की सेवा के लिए किये गये कार्यों को निरंतर जारी रखने तथा इसे और व्यापक बनाने का फैसला लिया गया है।
कलेक्टर भरत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में जिला रेडक्रास समिति द्वारा वर्तमान में चलाई जा रही गतिविधियों के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इनमें रेडक्रास समिति द्वारा बाजनामठ के समीप बनाए वृद्धाश्रम के नये भवन और बालिका गृह के निर्माण के लिए फंड जुटाने का मुद्दा भी शामिल था। इसके लिए दानदताओं को दान देने के लिए प्रोत्साहित किये जाने का निर्णय लिया गया है साथ ही चुने हुए जनप्रतिनिधियों से सहायता लेने की बात कही गई। इसके साथ ही वर्तमान में संचालित वृद्धाश्रम के भवन के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव पर भी सहमति दी गई।
बैठक में लॉकडाउन के दौरान गरीबों, बेसहारा और श्रमिकों की मदद के लिए स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से किये गये कार्यों के लिए रेडक्रास समिति को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के लिए समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री यादव के नेतृत्व की सराहना की गई। इस अवसर पर कहा गया कि जबलपुर ही एक मात्र ऐसा जिला रहा है जहां कोरोना के कारण बने विपरीत हालातों के बावजूद रक्त संग्रहण में कमी नहीं आने दी गई। इसके साथ ही रेडक्रास समिति द्वारा जबलपुर में लाकडाउन में फंसे दूसरे प्रदेशों के नागरिकों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई।
बैठक में रेडक्रास की कार्यकारिणी समिति द्वारा स्थितियां सामान्य होने जाने के कारण अब राशन किट के वितरण को बंद करने का निर्णय भी लिया गया है। बैठक में रेडक्रास सोसायटी द्वारा मदनमहल की पहाड़ी एवं नर्मदा नदी किनारे चिन्हित स्थानों पर पौधारोपण के कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने का फैसला भी लिया गया। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार को जन्मदिवस पर कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा बधाई दी गई। समिति की ओर से कलेक्टर श्री यादव उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान किया। डॉ. जितेन्द्र जामदार ने इस अवसर पर व्यक्तिगत तौर पर रेडक्रास सोसायटी को 65 हजार रुपए का चैक प्रदान किया। बैठक में कार्यकारिणी के सदस्य श्री चंद्रकुमार भानोत, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, डॉ. राजेश धीरावाणी, डॉ. सुनील मिश्रा, सचिव आशीष दीक्षित एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक के समापन का रेडक्रास सोसायटी को आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले कार्यकारिणी सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page