समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, संत समाज मंडल के सेनाध्यक्ष

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के मंडला बस स्टैंड में स्थित हनुमान टेकरी में चल रहे सप्ताहिक ओम नमः शिवाय का अखंड कीर्तन का समापन कल 31 दिसंबर शुक्रवार को धूमधाम के साथ किया गया। बताया गया कि भंडारे का प्रसाद पाने आसपास के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद पाया। कार्यक्रम में शामिल होंगे संत समाज मंडल डिंडोरी के सेना अध्यक्ष नाथ जी महाराज भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जानकारी में बताया गया कि वर्षों से रह रहे मिर्ची बाबा के आश्रम में सप्ताहिक ओम नमः शिवाय का जाप शुरू किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने जिले भर से साधु, संतों का पहुंचना भी जारी रहा। आयोजकों द्वारा हर दिन भंडारा भी कराया जा रहा था, आयोजन को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना रहा, जहां धर्म लाभ पाने आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे थे। आश्रम के आयोजन समिति द्वारा बाकायदा जिले भर में आमंत्रण पत्र भेज कर साधु, सन्तों को आमंत्रित किया गया था, कल समापन कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर धर्म लाभ लिया।



