सेवा निवृत्त पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस कप्तान द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। पुलिस कन्ट्रोल रूम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक वेद प्रकाश तिवारी ,पुलिस लाईन में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राधेलाल गौड, प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह,थाना खमरिया में पदस्थ प्रधान आरक्षक चन्नू राम बागरी को पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह एवं अवकाश.नगदीकरण,बीमा,पैैंशन,ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।पुलिस कप्तान ने कहा कि आप सभी ने 38 से 39 साल तक की सेवा अवधी को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई देता हू। अपने परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।



