खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हनुमान मंदिर का सूखा पेड़ कर रहा है दुर्घटना का इंतजार: खोखला पेड़ को देखकर नगर प्रशासन है,अनजान

जबलपुर दर्पण नगर सिहोरा। जबलपुर जिले की नगर पालिका सिहोरा अंतर्गत हनुमान मंदिर के सामने तीन वर्षों से सूखा पेड़ बढ़ी दुर्घटना होने का इंतजार कर रहा है। देखा जाये तो नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले तीनों प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय इस मंदिर के रास्ते से होकर ही जाते है। वहीँ कभी कभी प्रशानिक अधिकारी भी हनुमान मंदिर में दर्शन करने आते हैं। लेकिन किसी का ध्यान इस खोखले पेड़ पर नहीं जाता है।सबसे बड़ी बात ये है कि मन्दिर के पुजारी ने नगर पालिका प्रशासन को कई बार इसकी जानकारी दी लेकिन एक कान से सुना और दूसरे कान से निकाल दिया वाली बात सामने आ जाती हैं । मन्दिर के पुजारी से मीडिया से चर्चा में बताया पेड़ बहुत पहले सूख गया था।जिसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दी गई थी। लेकिन आज तक इस पेड़ को नहीं कटवाया गया । आज पेड़ की नीचे तक दीमक ने खोखला कर दिया है। जिससे कभी भी पेड़ गिर सकता हैं। मंगलवार और शनिवार को सुबह शाम दर्शन करने वाले लोगों का आना जाना लगा रहता है ।दुर्घटना के पहले काटा जाये पेड़ – मन्दिर के पुजारी ने प्रशासन से मांग की है तत्काल इस पेड़ को काटकर अलग किया जाये नहीं तो कभी भी कोई बढ़ी दुर्घटना घट सकती हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page