जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक़ो ने किया पौधारोपण

जबलपुर दर्पण। आज़ादी के 75 वे अमृत महोत्सव का स्वगात राष्ट्रीय सेवा योजना रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर मध्यप्रदेश के स्वयंसेवको द्वारा हरियाली भूतल श्रृंगार,जहाँ वृक्ष हैं वहीं बहार की भावना क़े साथ वृक्षारोपण अभियान 2021 क़े अंतर्गत 31 दिसंबर कों नर्मदा की पावन भूमि पर भेड़ाघाट में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य क़े लिए कार्यक्रम समन्वयक डॉ अशोक कुमार मराठे,कार्यक्रम अधिकारी मुक्त इकाई डॉ.देवांशु गौतम,डॉ रचना संचा के मार्गदर्शन मे राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक़ो ने महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया| जिसमें स्वयंसेवको ने 24 से अधिक पौधों को रोपित कर हरियाली का संदेश दिया गया है| जिसमे स्वयंसेवको मे मोहम्मद हसनैन बेग,रजनी काछी,विशाल तिवारी,आरती शर्मा,सुनील कुशवाहा,वैभव पाटकर,संदीप सेन,उत्कर्षता तिवारी,भारती मरकाम ने सक्रिय सहभागिता की है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page