जिला भाजपा कार्यालय में हुआ नवनियुक्त अजजा मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों का स्वागत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी मे अजजा मोर्चा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों का भाजपा कार्यालय मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती के द्वारा नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष प्रेमसिंह धुर्वे, पवन साण्डया, संतोष मार्को, आतम सिंह धुर्वे, दिलीप धुर्वे एवं कार्तिकराम उददे का स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने उन्हें फुलमाला पहनाकर शाॅल श्रीफल भेंटकर व मीठा खिलाकर उनका स्वागत किया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि हमें एक बेहतर टीम जो कि अपने मण्डल के सभी क्षेत्रों को दृष्टिगत रखते हुए मण्डल कार्यकारिणी का गठन करना है। भाजपा के द्वारा अभी विस्तारक योजना चलायी जा रही है जिसमे हर मतदान केन्द्रों मे समिति का गठन, परीक्षण एवं सत्यापन किया जायेगा वैसे ही हमे अजजा मोर्चा से भी हर मतदान केन्द्रों मे टीम बनाना है ताकि भाजपा का जनाधार बढ़ सकें। अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती ने सभी मण्डल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी निश्चित रूप से भाजपा सशक्त भाजपा को मजबूती मिले इसके लिए जनजाति वर्ग को जोड़ने का पूरा प्रयास करेगे एवं हर पार्टी के दायित्वों मे हर ग्राम से अजजा वर्ग को प्रतिनिधित्व करने का अवसर देगें। इस दौरान भाजपा जिलाउपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, समनापुर मण्डल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, मण्डल उपाध्यक्ष पार्षद पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, मोहन सिंह राठौर, जे.पी. यादव, भीखम सिंह धुर्वे, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मोजूद रहे।



