माढ़ोताल पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।माढ़ोताल थाना प्रभारी श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पंकज राजपूत शिवधाम कालोनी मोड़ के पास अवैध रूप से शराब लेकर कहीं बेचने के लिये वाहन का इंतजार कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक की कुप्पी लिये खड़ा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर अपना नाम पंकज राजपूत बताया जो कुप्पी मे लगभग 5 लीटर कच्ची शराब रखे मिला, जिसमें तीक्ष्ण गंध आ रही थी पूछताछ पर पंकज राजपूत ने अत्याधिक नशा युक्त करने के लिये कच्ची शराब में यूरिया मिलाना बताया। आरोपी से उक्त जहरीली शराब जप्त करते हुये धारा 49 ए आबाकरी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



