केबिनेट मंत्रियों का दर्जा प्राप्त विधायकों का जोरदार स्वागत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। मध्य-प्रदेश के विधायक एवं अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन केबिनेट मंत्री दर्जा, प्रदीप पटेल राज्यमंत्री दर्जा पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का भव्य स्वागत किया गया। बताया गया कि वर्तमान में गौरीशंकर बिसेन विधायक एवं अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा है, उनके साथ प्रदीप पटेल विधायक एवं सदस्य राज्य मंत्री दर्जा पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का डिंडौरी जिले में आगमन पर कलेक्टर रत्नाकर झा उनका पुष्प गुच्छ से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, महेश धूमकेती, कैलाशचंद जैन, अविनाश छावड़ा, अषोक अवधिया, गणेश सोनवानी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग डॉक्टर संतोष शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी राघवेन्द्र मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



