अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लूट को अंजाम देकर लुटेरे युवकों द्वारा:फायरिग कर मचाई दहशत

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। सिहोरा। जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बैक में पैसा जमा करने जा रहे युवक के बैग को चलती गाड़ी से छीन कर भागे घटित हुई घटना से नगर में हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे से प्राप्त जानकारी अनुसार सिहोरा निवासी पियूष ट्रेडर्स का कर्मचारी मंगलवार की सुबह 11:15 बजे के लगभग  आईसीआईसीआई बैंक में पैसा  जमा कराने जा रहा था। जैसे ही वह सिहोरा एसडीओपी के बंगले से चंद दूरी पर बाबा ताल समीप   मोटरसाइकिल लेकर पहुँचा वैसे ही पीछे से अज्ञात दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने हवाई फायर करते हुए पैसों से भरा बैग जमा कराने जा रहे  कर्मचारी से लूट लिया। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर तत्काल  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित व्यक्ति ने दर्ज कराई अपनी घटना की रिपोर्ट – हमारे संवादाता ने जब घटित हुई घटना को लेकर सिहोरा निवासी से बात की तो उन्होंने बताया कि  पियूष बिलैया का कर्मचारी मंजू यादव उम्र 30 वर्ष को मंगलवार की सुबह 11:15 बजे के लगभग अपनी मोटरसाइकिल से बैग में रखें 4 लाख रुपये से अधिक की रकम को लेकर बाबा ताल के थोड़ा सा आगे आईसीआईसीआई बैंक में जमा कराने जा रहा था। उसी समय पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरों ने मंजू के पीछे टंगे बैग को काटना चाहा। लेकिन बैग मंजू के हाथ से छिटक कर रोड पर गिरा वैसे ही हवाई फायर करते हुए बैग लूट कर भाग निकले। जब तक मंजू अपने आप को सभाल पाता उसके पहले ही मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने बैग उठा कर रफूचक्कर हो गए। गोली चलने से मचा हड़कंप लुटेरों ने जब हवाई फायर किया तो आसपास तक दहशत जैसी स्थिति फैल गई। तत्काल जैसे ही पुलिस कप्तान सहित सारा स्टाप मोटरसाइकिल से भाग निकले दोनों युवकों की खोजबीन में जुट गई घटना की जानकारी मंजू ने अपने सेठ पीयूष बिलैया को बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से गोली का खोखा प्राप्त कर बारीकी से जांच पड़ताल शुरू करते हुए नगर के सारे सी सी टीवी पोटेज खंगाल रही हैं।घटना को लेकर पुलिस ने गठित की टीम -लूट की घटना को लेकर फिलहाल पुलिस कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। गोसलपुर, मझगवा,खितौला सहित सीमा से लगें हुये थानों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।चंद कदम की दूरी पर एसडीओपी का बंगला लुटेरों के हौसले हो रहे बुलंद अनुविभागीय अधिकारी – एसडीओपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी आई पी एस –  घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेकर हर एंगल से जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page