क्राइम ब्रांच एवं पाटन पुलिस की कार्यवाही में दो सटोरिये पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।.
जबलपुर दर्पण पाटन नगर संवाददाता। पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल से मिली जानकारी अनुसार थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा को पाटन नगर के भ्रमण के दौरान जबलपुर दमोह चौराहे से शहपुरा रोड की ओर 2 व्यक्ति दिखे जिसमें एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा था तथा दूसरा व्यक्ति पैसे ले रहा था दोनो को घेराबंदी कर पकडा गया एवं पुलिस टीम ने नाम पता पूछाने पर सट्टा पट्टी लिखने वाले ने अपना नाम राजेन्द्र कुमार धावड़ेकर उम्र 66 वर्ष निवासी गुरू मोहल्ला पाटन एंव पैसे लेने वाले ने अपना नाम छोटू उर्फ अनिल नामदेव उम्र 28 वर्ष निवासी थापक वार्ड पाटन बताया दोनों के कब्जे से 2 सट्टा पट्टी एवं नगद 7 हजार 500 रूपये एवं 2 मोबाइल जप्त करतेे हुये दोनों सटोरियों के विरूद्ध धारा 4(क)सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पाटन थाना क्षेत्र में लम्बे समय से जुआ सट्टा की जानकारी मिल रही थी उसी क्रम में थाना प्रभारी द्वारा टीम को नगर में भ्रमण करने के निर्देश उपरांत ये कार्यवाही की गई हैं। आगे भी जुआ सत्ता पर निरन्तर कार्यवाही जारी रहेगी।



