डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय डिंडोरी के धमनगांव में हुआ टीकाकरण

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में कल बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में जिला चिकित्सालय की ओर से टीकाकरण का आयोजन किया गया। बताया गया कि जिला चिकित्सालय की ओर से डॉक्टर रमेश मरावी की अध्यक्षता में टीकाकरण शिविर लगाया गया, उनके साथ आरके गुप्ता एवं नर्सों की टीम ने विद्यालय प्रांगण में ही छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की। गौरतलब है कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशों के अंतर्गत विद्यालयों में 15 से 18 आयु वर्ग के सभी छात्र छात्राओं को कोविड-विरोधी टीका लगाना अनिवार्य है, इस संदर्भ में विद्यालय के प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि नवोदय विद्यालय में टीकाकरण का दो दिवसीय शिविर जिला चिकित्सालय के द्वारा लगाया गया है। जानकारी अनुसार प्रथम दिन से ही छात्र-छात्राओं में बहुत उत्साह देखा गया और छात्रों ने वैक्सीनेशन कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लिया। जानकारी में प्राचार्य ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन लगभग 100 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है, विद्यालय स्तर पर शिविर के पूर्व विद्यार्थियों के पालकों से सहमति पत्र भी ले लिया गया साथ ही टीकाकरण के कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने में सभी शिक्षक साथियों ने भरपूर सहयोग दिया गया। टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान एनके आर्य संचिता बनर्जी, अलका विश्वकर्मा, सुनीता गुप्ता, प्रतिभा सोमकुवर, धर्मेंद्र सोनकर, मधुवंत धुर्वे, रामानंद राहुल सिंह, राहुल दोहरे, नवा राय चौधरी, प्रफुल्ल निकाजू, ईमान अली, दामिनी साहू, बिहारी लाल पटेल, योगेश्वर वर्मा, अनुपमा पी सुंदरम, आभा बोरकर, जनार्दन बोरकर, विट्ठल राव बेले, कपिल किशोर, राय, आयुष लहरिया सहित अन्य शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page