भारतीय ओलम्पीयाड हिन्दी विषय से मिला देश में तीसरा स्थान

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलगांव निवासी हरिओम ने अनुकरणीय कार्य करते हुए जिले का नाम गौरांवित किया है। जानकारी अनुसार अखिलभारतीय ओलम्पीयाड हिन्दी विषय में तीसरा स्थान शहपुरा जनपद पंचायत शहपुरा के बिलगांव निवासी छात्र हरिओम साहू को मिला है। गौरतलब है कि अखिल भारतीय ओलम्पीयाड हिन्दी विषय में देश में तीसरा स्थान मिलने के बाद से ही परिजनों सहित स्कूली स्टाफ में हर्ष का माहौल है। बताया गया कि छात्र हरिओम बिलगांव में संचालित सोनू सीएससी सेंन्टर से प्रशिक्षण प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। जानकारी में बताया गया कि हिंदी विषय में देश में तीसरा स्थान प्राप्त होने के बाद जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने छात्रों हरिओम को स्मार्टफोन देकर सम्मानित करते हुए छात्र का हौंसला अफजाई किया है।



