डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष नियुक्त होने पर किया स्वागत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार जिले के दौरे पर पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी और राष्ट्रीय सचिव नीतीश गौड़ का व्यसायिक नगरी गाड़ासरई में जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि एन एस यू आई के बजाग ब्लॉकध्यक्ष केशव दास पड़वार ने महाविद्यालय बजाग के पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया, कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि गाड़ासरई बस स्टैंड में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अमरकंटक से सड़क मार्ग से पहुँचे एन एस यू आई नेताओं का आतिशबाजी और बैंड बाजे के साथ आत्मिय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बजाग ब्लॉकध्यक्ष केशव दास, महाविद्यालय अध्यक्ष गुरुदयाल बोरकर, उपाध्यक्ष राजेश्वरी मार्को, रेशू झारिया, महाविद्यालय महासचिव पूनम यादव, मंगलेश्वर नंदा, ज्योती गायगवाल, अरविंद कुमार सहित अन्य लोगों ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा सम्मान स्वरूप भेंट की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को विधायक ओमकार मरकाम प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी, प्रभारी नीतीश गौड़ में सम्बोधित करते हुए शिक्षा बचाओ, देश बचाओ आंदोलन के सम्बंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बजाग से ब्लॉकध्यक्ष लोकेश पटेरिया, युवा काँग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपचन्द पूषाम, युंका ब्लॉकध्यक्ष राजेश मरावी, अंकित ठाकुर, भुनेश्वर सोनी, नितेश पड़वार, चीकू टांडिया, अभिलाष मानिकपुरी, राहुल कुलदीप, बसंत अवधिया, यश अवधिया, सीमा गायगवाल, आशुतोष झारिया, इंगलेश,संदीप पैकवार, अनिल दास, शैलेन्द्र, सहित अन्य कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page