जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मझौली नगर में स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज में नागरिकों की भागीदारी का प्रचार प्रसार

नगर परिषद मझौली, जबलपुर, म. प्र. में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत सहयोगी संस्था रॉस इंडिया टीम द्वारा शासन की थीम कचरा मुक्त शहर, सामाजिक समावेशन, जीरो वेस्ट डंप, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, निगरानी और पारदर्शिता पर स्कूल, कॉलेज एवं नगर में स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज के द्वारा कचरा मुक्त शहर हेतु स्थानीय तकनीकी, नवाचार और सामाजिक उद्यमों के सीमित लागत के व्यवसायिक मॉडल्स के प्रस्ताव ,सुझाव ,आइडिया प्रविष्टियाँ प्राप्त करने हेतु प्रचार प्रसार किया गया।
इस कार्यक्रम दौरान स्कूल, कॉलेज प्राचार्य, प्रोफेसर , शिक्षक ,स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, रॉस इंडिया ऑर्गनाइजेशन भोपाल, छात्र छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित रहे



