नन्हे स्वान की जान बचाने 50 फिट गहरे कुआँ मैं किया रेस्क्यू : देखकर हैरान हुए वार्डवासी

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता.।कटनी नगर निगम अंतर्गत बुधवार की सुबह सुबह 50 फिट गहरे कुआँ में उतर कर बचाई नन्हे स्वान की जान यह है पूरा मामला गौरक्षा कमांडो फोर्स की जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास से सम्पर्क किया तो उनके द्वारा जानकारी दी गई कि दो दिन पहले सन्तोषी माता मंदिर के समीप खुले कुआँ में एक श्वान गिर गया था। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने गौरक्षा कमांडो फोर्स को इसकी सूचना दी गई। जिस पर गौरक्षा कमांडो अमिता श्रीवास जिला अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर कुआँ में गिरे हुए श्वास को कुछ ही समय में बाहर निकाल दिया। इस कार्य को देख जहाँ वार्ड के निवासियों हैरान रह गए वहीँ युवती की बहादुरी देख स्थानीय लोगों के चेहरे में लालिमा देखने को मिली। इस तरह के कार्य को इतनी फुर्ती के साथ एवं क्षेत्र में लगातार कार्य करने की चर्चा हुई तो पाया गया कि कटनी निवासी और पशु पक्षी गौ वंश की रक्षा के लिए सुर्खियों में रहने वाली गौरक्षा कमांडो फोर्स जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास ने बुधवार को 50 फिट गहरे कुएं में उतर कर एक स्वान की जान बचाई। श्वास का अबोध बच्चा एक खुले मुंह के कुएं में जा गिरा था। जिसे स्थानीय लोगों ने निकालने का बहुत प्रयास किया लेकिन असफल रहे तब लोगो ने गौरक्षा कमांडो फोर्स की टीम से संपर्क किया आनन फानन में टीम के सभी सदस्य उस घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही 50 फिट गहरे कुँए में अपनी जान को जोखिम में रख कर जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास ने कुएं में उतर कर सफलता पूर्वक श्वास के अबोध बच्चे को तत्काल बाहर निकाल कर उसकी भूख प्यास से जान बचाई। इस दौरान अमिता ने उस श्वास के बच्चे को गोद में उठा लिया। पहले भी अमिता श्रीवास के द्वारा ऐसे बहुत कठिन से कठिन हालातों में कमाल किए है और अपनी जान की परवाह न करते हुए पशु ,पक्षी सहित गौ सेवा में लगन के साथ कार्य सफलता किए है। जिसके चलते टीम को कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। इस सफलता पूर्वक कार्य के दौरान गौ रक्षा कमांडो फोर्स के प्रदेश मंत्री विवेक पाठक , गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास सहित टीम के सारे सदस्य उपस्थित रहें।



