जबलपुर दर्पणनई दिल्लीप्रदेशमध्य प्रदेश

जबलपुर की प्रेरणा हिंदी रथयात्रा का दिल्ली राजघाट में भव्य स्वागत

दिल्ली राजघाट. अमृत महोत्सव प्रेरणा हिंदी प्रचार रथयात्रा कवि संगम त्रिपाठी के संचालन में संस्कारधानी जबलपुर मध्यप्रदेश से दिनांक 08.01.2022 को प्रारंभ हुई व 10.01.2022 को राजघाट दिल्ली पहुंची। राजघाट दिल्ली में प्रेरणा हिंदी प्रचार रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जबलपुर संस्कारधानी में विनोद कुमार कैथवास,कवि, प्यासा जबलपुरी,प्रमोद दुबे,महेश मिश्रा,गायत्री प्रसाद तिवारी समाज सेवी, रमेश तिवारी, अनिल शुक्ला हिंदी मनीषी, एस एन ठाकुर, गुरुमुख दास, अश्विनी पांडेय, अनुराग शुक्ला, मुकेश मिश्रा,गौरव तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, दमोह में कवि कृष्ण कुमार पांडे,वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नाथूराम राठौर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पी. एल. शर्मा वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र दुबे जी ,विपिन चौबे एवं रजनी पाल खेल प्रशिक्षक , सागर में वृंदावन राय, जवाहर लाल राठौर, सतीश पांडेय, मुकेश सोनी , ललितपुर में कवि पंकज अंगार व साहित्यकार पत्रकार बंधु , झांसी में राजेश तिवारी मख्खन आदि दतिया में विनोद मिश्रा अरुण सिद्ध ,डॉक्टर राज गोस्वामी , पूर्ण चंद्र शर्मा, आलोक सोनी, मनीराम शर्मा, रिंकू तिवारी, शैलेंद्र बुधौलिया, संजय रावत ,विनोद तिवारी ,कल्पना मिश्रा आदि , ग्वालियर माला श्रीवास्तव,
दीपक सक्सेना “दर्शन” जनकवि मुकुट धर सरोज की बिटिया मान्यता सरोज, भारवी श्रीवास्तव .राजेन्द्र श्रीवास्तव , शम्भू श्रीवास्तव ,मंजू सिंह, मानव लोधी, तन्मय धर आदि मुरैना डॉ लाल सिंह किरार ,रामकेश सिंह सिकरवार,अलोक प्रधान, गजेंद्र सिंह सिकरवार,अजय प्रताप सिंह तोमर,दिलीप सोलंकी , आगरा प्रेम सिंह राजावत, वरिष्ठ कवि राजेंद्र मिलन, अशोक अश्रु संपादक ” संगम” पत्रिका, मथुरा सुखवीर सिंह,जहान सिंह दिल्ली राजघाट पर धर्म प्रकाश बाजपेई जी अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई सेवा संस्थान व सिविल सेवा गुरु की अध्यक्षता में ब्रम्हानंद तिवारी, पुष्प धन्वा, प्रदीप मिश्रा “अजनबी”, सदाशिव यादव “बेगाना”, विश्व मोहन जी आदि ने राजघाट में कवि संगम त्रिपाठी के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी व प्रेरणा काव्य यात्रा के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया। कवि साहित्यकार शिक्षाविद। समाजसेवी श्री धर्म प्रकाश बाजपेई जी ने अमृत महोत्सव प्रेरणा हिंदी प्रचार रथयात्रा के आयोजन को ऐतिहासिक राष्ट्रीय आयोजन बताया वह यात्रा की सफलता पर कवि संगम त्रिपाठी को व प्रेरणा हिंदी रथयात्रा के शुभ चिंतकों को बधाई दी।
अमृत महोत्सव प्रेरणा हिंदी प्रचार रथयात्रा के इस राष्ट्रीय यज्ञ में होशंगाबाद से शायर जलज शर्मा , साहित्यकार विश्व भूषण गुप्त बिहार में कवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती से , झांसी से रामसेवक अजरिया , लखनऊ से सुरेन्द्र अग्निहोत्री ( ललितपुर), प्रयाग से कार्तिकेय मिश्रा आदि ने अमृत महोत्सव प्रेरणा हिंदी प्रचार रथयात्रा को प्रेरणादायक सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page