घरेलू गैस सिलेंडरो से आटो में गैस रीफिलिंग करते 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में:एक आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि राजा खटीक एवं मनोज खटीक मथुरा सेठ के बाड़े के सामने मैदान में टपरा के पीछे अवैध रूप से आटो में घरेलू गैस सिलेण्डर से मशीन द्वारा गैस भरने का काम कर रहा हैं। सूचना पर दबिश दी गई जहां राजा खटीक एवं मनोज खटीक एवं आटो क्र एमपी 20 आर 2614 में घरेलू गैस सिलेण्डर से मशीन द्वारा गैस रिफलिंग करते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर अपना नाम राजा खटीक,मनोज खटीक तथा आटो चालक ने अपना नाम वसीम खान बताया। राजा खटीक के कब्जे से 4 नग एच पी कम्पनी के गैस सिलेण्डर, एक गैस रिफलिंग मशीन, 2 रेग्युलेटर, एक इलेक्ट्रानिक तौल कांटा एंव गैस बिक्री के नगदी 740 रूपये, एवं वसीम खान से आटो क्रमांक एमपी 20 आर 2614 जप्त किये। इसी प्रकार अन्य मामले में पुलिस टीम को रात में मुखबिर से सूचना मिली कि हर्ष पटैल,राजा खटीक,बबलू छीपा एवं उमेश सोनकर सिंधी केम्प संटी सरदार की दुकान के पीछे वाले मैदान पर आटो में घरेलू गैस सिलेण्डर से मशीन द्वारा गैस भरने का काम कर रहे हैं। सूचना पर दबिश दी गई जहां हर्ष पटेल, राजा खटीक,बबलू छीपा एंव उमेश सोनकर गैस सिलेण्डर से मशीन द्वारा खतरनाक तरीके से घरेलू गैस रिफलिंग करते दिखे, उमेश सोनकर पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गया घेराबंदी कर 3 व्यक्तियों को पकडा गया सभी ने अपने नाम हर्ष पटैल,राजा खटीक,बबलू छीपा बताया। हर्ष पटैल के कब्जे से एचपी कम्पनी के 23 घरेलू गैस सिलेण्डर,जिनमें 15 शीलबंद हालत में ,4 रिफलिंग मोटर, 2 इलेक्ट्रानिक तराजू ,बबलू छीपा से आटो क्रमांक एमपी 20 आर 4274 एवं राजा खटीक के कब्जे से आटो क्र एमपी 20 आर 3707 जप्त किये गये। दोनों प्रकरणों के सभी सातों आरोपियों के विरूद्ध धारा 285, 34 भादवि एवं 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार उमेश सोनकर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



