कोविड-19 एवं यातायात जन-जागरूकता अभियान- के तहत जागरूकता फैलाने पुलिस अधीक्षक ने किया रथ रवाना

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर शहर में बढ़ते कोरोना के मामले एवं सड़क दुर्घटनाओं मे हो रही वृद्धि को देखते हुये इनमें कमी लाये जाने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय अग्रवाल की उपस्थिति में नौदरा ब्रिज चौराहे से जन-जागरूकता अभियान- ‘‘मास्क लगाओ कोरोना भगाओ-हेलमेट लगाओं जान बचाओं’’ के तहत यातायात संबंधी फ्लैक्स एवं पोस्टर से सुसज्जित यातायात रथ को संपूर्ण शहर में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य को लेकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।रोड से गुजर रहे आम नागरिक एवं वाहन चालक जो मास्क नहीं लगाये हुये थे उनको मास्क एवं सैनेटाईजर तथा गुलाब का फूल देकर मास्क लगाने,हेलमेट पहनने तथा कोविड गाईडलाईन एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुये कहा कि वाहन चलाने वाले हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना नितांत आवश्यक है, यातायात नियमों की कभी भी अनदेखी न करें, क्योंकि जिंदगी अनमोल है,साथ ही जब भी घर से बाहर निकलें मास्क जरूर लगायें,भीडभाड का हिस्सा न बनें। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात मधुकर चौकीकर,पंकज परमार,थाना प्रभारी यातायात हेमंत बरहैया, श्रीमति पल्लवी पांडे,मोहन सिंह ठाकुर, विजन जबलपुर एनजीओ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,युवा ट्रैफिक फोर्स एवं प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव स्मृति भवन भंवरताल/कटंगा के सदस्य तथा यातायात के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।



