रक्तदान करके रियल हीरो के रूप में मनाया युवाओं ने युवा दिवस

युवाओं ने युवा दिवस पर किया रक्तदान 57 यूनिट से भी अधिक ब्लड हुआ संग्रहित
थैलेसीमिया व रक्तदान जन जागरूकता का भी किया गया कार्यक्रम
जबलपुर। स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव व युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को वन्देमातरम स्तंभ सिविक सेन्टर में शहर की समस्त सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एकत्रित किया गया ब्लड थैलेसीमिया, सिकिसेल व अन्य बीमारियों से पीडि़तों उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान ब्लड संग्रहित करने का काम जिला अस्पताल विक्टोरिया के ब्लड बैंक की टीम के द्वारा किया गया। इस मौके पर लगभग 57 यूनिट से अधिक ब्लड संग्रहित हो सका। यह आयोजन मां रेवा रक्तदान सेवा, अनुश्री वेलफेयर सोसायटी, हम हैं न फाउण्डेशन, दिशा वेलफेयर सोसायटी, महादेव रक्तदान महादान, रक्तदान महादान कत्र्वय, आर्शीवाद पाईप, मां नर्मदा रक्तदान ग्रुप, नमामि मेडिकल एण्ड सर्जिकल अपना फाउण्डेशन, युवा सेवा फाउण्डेशन आदि का सराहनीय सहयोग रहा। जिनके सहयोग यह आयोजन सफल हो सका और युवाओं ने आगे आकर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान किया। इस संबंध में सामाजिक संस्था के आयोजकों ने बताया कि वह रक्तदान शिविर के माध्यम से युवा दिवस के अवसर पर तमाम युवाओं, युवतियों व नागरिकों को रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने का काम किया गया और सभी को रक्तदान करने के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से रक्तदान करने की भी अपील की गई, ताकि उनके दिए जाने वाले ब्लड से पीडि़तों का जीवन बच सकेगा और कभी भी ब्लड बैंकों में रक्त की कमी न हो सके। इस दौरान एक रक्तदान करने के लिए प्रतिकात्मक रैली भी सिविक सेन्टर में जन जागरूकता के लिए निकाली गई। संपूर्ण आयोजन के दौरान कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए कार्यक्रम किया गया।



