खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

खसरा क्र 510 के सीमांकन को लेकर वार्ड निवासियों ने भूमाफिया के विरुद्ध खोला मोर्चा:सिहोरा SDM एवं थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले के नगर पालिका परिषद अंतर्गत आने वाले सिहोरा वार्ड क्रमांक -1 मोती वार्ड के निवासियों ने भू माफिया के विरोध में बुधवार को अपनी समस्याओं को लेकर महिलाओं सहित पुरुषों ने अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा के नाम तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया एवं थाना प्रभारी सिहोरा को लिखित रूप से ज्ञापन सौपा। समस्त वार्ड निवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को भू माफिया के निर्देश पर वार्ड का सीमाकंन पटवारी जय करण पटैल सिहोरा एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया। इनके द्वारा जो सीमांकन किया गया है वह सही नहीं किया गया। इनके द्वारा सीमांकन में शासकीय भूमि को निजी भूमि में शामिल कर सीमांकन कर दिया गया । जहाँ तक कि मध्यप्रदेश सरकार की बनाई गई उप जेल की बाउंड्री बाल को भी सीमांकन में लेकर किया गया । साथ ही मध्यप्रदेश सरकार ने जिन लोगों को शासकीय पट्टा दिया है। वहीँ इन सभी लोगों ने बताया है कि हम इस भूमि में 30 से 40 वर्षों से लगातार निवास करते चले आ रहे हैं। वहीँ नगर पालिका प्रशासन को टैक्स देते जा रहे हैं । हम आपको ध्यान दिलाते हैं कि इस जगह पर शासकीय भूमि एवं वन विभाग की नर्सरी समेत उप जेल की बाउंड्री बाल तक  हरिजन एवं मुस्लिम समुदाय के सभी गरीब परिवार के लोग निवास कर रहे हैं । जिन्हें कुछ भू माफिया के सह पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे सीमांकन किया गया। सिहोरा थाने में दबंगों एवं भू माफिया के द्वारा महिलाओं और गरीबों परिवार को बेदखल करने को लेकर दिया थाना प्रभारी को ज्ञापन । आप के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान -बल्लू  दहयात ,रवि चौधरी, वीरू चौधरी, राधे श्याम विश्कर्मा, मनीष कोरी, ओम चौधरी, टिल्लू चौधरी, मोहम्मद राशिद, शकुन बाई, मोहम्मद अहफज ,मोहम्मद सफीक, मोहम्मद सलीम ,अनिल चौधरी, शेख पप्पू, शिव प्रसाद चौधरी, मोहम्मद एजाज, आनंद कोल, मोहम्मद वासिद ,मुन्ना बर्मन, अलीम अली, सन्तोष विश्कर्मा, दुर्गेश पटैल,सूरज, शेख आविद, मोहम्मद इकराम ,रईस, गणेश विश्कर्मा, भारत लाल चौधरी शशि बंशकार, राधा बंशकार,शबनम बी, सबीना बी मलखा बी, छोटी बाई, राम प्यारी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page