दिवाली हाट का आयोजन

जबलपुर दर्पण। लायन क्लब प्रियदर्शनी द्वारा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में दिवाली हाट का आयोजन किया गया। इस एग्जिबिशन का उद्घाटन ग्वालियर की प्रथम नागरिक श्रीमती शोभा सिंह सिकरवार, महापौर, ने किया। वशिष्ठ अतिथि के रूप में सीमा समाधिया भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लायन क्लब के विभिन्न सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रेसिडेंट लायन राधिका विजयवर्गीय, सेक्रेटरी लायन नेहा, और कोषाध्यक्ष लायन ममता कटारे के साथ-साथ आयोजकों में लायन लीना कालरा, लायन सुमन मदान, लायन अंजू अग्रवाल, एम जे एफ लायन विमल शर्मा, लायन प्रीति गोयल, लायन जूली गुप्ता, लायन राजकुमारी, लायन नंदिता, लायन नीलम, लायन गुरप्रित, लायन मीतू, लायन सुशील कटारे, लायन सुनील शर्मा, लायन अजय सप्रा, लायंस राज शिवहरे, लायन जुबेर रहमान, लायन मीनाक्षी गोयल, और लायन विजय खंडेलवाल ने भी सहयोग किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। अंत में, लायन ममता कटारे ने दिवाली हाट में आए सभी आमंत्रित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह दिवाली हाट 6 से 8 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न हस्तशिल्प, सजावट और अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।



