कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर के नाम 3 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर ओमप्रकाश साहू।
आज मझौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत के नेतृत्व में तहसीलदार महोदय को कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे निम्नवत मांगे रखी गई 1. कोरोना काल में बढ़े हुए बिजली के बिल तत्काल प्रभाव से वापस किए जाय । 2 यूरिया डीएपी सरकारी समितियों से उपलब्ध हो । 3.जिन किसानों की तुलाई हो गई है उन किसानों का भुगतान तुरंत कराया जाय । साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत ने वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा हो रही लूट के मुद्दे को भी उठाया गया और बोला कि जिस तरह से वर्तमान विधायक एवं भाजपा सरकार किसानों से मंडियों पर लूट मचाए हुए है जो की बेहद निंदनीय है, मंडियों में हो रही लूट को जल्द से जल्द बंद किया जाए और सही ढंग से कार्यरत किया जाए।
इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज तिवारी यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशीष पटेल एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष आभाष दुबे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भक्तराज सिंह राजपूत सुरेंद्र सिंह ठाकुर संतोष चक्रवर्ती सत्यनारायण ताम्रकार प्रह्लाद ठाकुर हल्कू चौधरी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष त्रिलोक पटेल धर्मेंद्र पटेल, गोविंद पटेल सेक्टर अध्यक्ष, गुलाब यादव पोला मनोज झरिया अवदेश दुबे एवं समस्त वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।



